बोकारो समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को *अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी* ने *धान अधिप्राप्ति वित्तीय वर्ष 24-25 के प्रगति कार्य की समीक्षा बैठक* की। मौके पर *जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खालखो, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ), प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, संबंधित पैक्सों के अध्यक्ष, संबंधित राइस मीलों के मालिक आदि* उपस्थित थे।
अपर समाहर्ता* ने क्रमवार अब तक हुए धान क्रय की जानकारी ली। कहा कि *धान क्रय के लिए जो चिन्हित पैक्स हैं, उसका व्यापक प्रचार – प्रसार* करें। उन्होंने कृषक मित्रों व अन्य माध्यमों से किसानों को धान क्रय के माध्यम से धान बेचने को लेकर जागरूक करने को कहा। कहा कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2400 प्रति क्विटंल की जानकारी दें। साथ ही, *अपर समाहर्ता* ने *लक्ष्य अनुरूप किसानों का पंजीकरण करने* को कहा, ताकि इससे ज्यादा से ज्यादा किसान लाभांवित हो सकें।
अपर समाहर्ता* ने बैठक में उपस्थित *जिला आपूर्ति पदाधिकारी* को विभाग से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप धान क्रय हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध कार्य करने को कहा। वहीं, किसानों को धान बेचने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखने को कहा। वहीं, धान क्रय केंद्रों से संबंधित पैक्सों का निरीक्षण प्रतिनियुक्त बीसीओ/जन सेवक को नियमित करने एवं साप्ताहिक धान क्रय – मीलिंग आदि का प्रतिवेदन जिला को समर्पित करने का निर्देश दिया। उन्होंने *डीएसओ को अपने स्तर से इसकी निगरानी* की बात कहीं।
बैठक में *राइस मीलों के संचालक/प्रतिनिधियों, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आदि को धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर जरूरी दिशा – निर्देश* दिया। उन्होंने सभी पंजीकृत *किसानों को एसएमएस भेजने, पंजीकृत वास्तविक किसानों से नियमानुसार धान क्रय करने, राईस मिलर से संपर्क कर ससमय अधिप्राप्त धान मिल में भेजने, राईस मिलर द्वारा ससमय सीएमआर जमा* करने को कहा।
*##TeamPRD, Bokaro##*
JHARKHAND चंपाई सोरेन बोले- गांवों पर कब्जा कर रहे बांग्लादेशी JHARKHAND में धर्मांतरण बढ़ा, चुनाव जीते तो घुसपैठियों से जमीनें वापस लेंगे JHARKHAND के क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत से लड़कर संथाल परगना बनाया था। आज वहीं बांग्लादेशी घुसपैठिए बढ़ रहे हैं। संथाल के एक दर्जन से ज्यादा गांवों में घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया है। […]
JHARKHAND राहुल बोले-प्रधानमंत्री को मेरी बातें देश तोड़ने वाली लगती हैं देश में इस समय दो विचारधाराएं, हम संविधान के रक्षक तो वे खत्म करने वाले JHARKHAND कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों के लिए अपने चुनावी सभा का आगाज ईसाई बहुल सिमडेगा से किया। गांधी मैदान […]
JHARKHAND JAC 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 91.71% छात्र पास 98.60% मार्क्स के साथ गीतांजलि बनी टॉपर टॉप-5 में 14 छात्र जिनमें 12 लड़कियां JHARKHAND- एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मंगलवार को रिजल्ट जारी किया। 2025 मैट्रिक एग्जाम में 91.71 प्रतिशत छात्र सफल रहे […]