BHOPAL एमपी में 23 जुलाई से फिर भारी बारिश का दौर

BHOPAL एमपी में 23 जुलाई से फिर भारी बारिश का दौर

आखिरी हफ्ते में पूर्वी-दक्षिणी हिस्से ज्यादा भीगेंगे; प्रदेश में अबतक औसत 20.5 इंच बारिश

मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर थम गया है। पिछले 2 दिन से कुछ जिलों में ही हल्की बारिश हुई है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि 21 और 22 जुलाई को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन का तापमान बढ़ जाएगा। 23 जुलाई से फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

डॉ. दिव्या के मुताबिक मानसूनी टर्फ और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) प्रदेश से काफी दूर है, लेकिन जुलाई के आखिरी सप्ताह फिर से प्रदेश तरबतर हो जाएगा। पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में तेज बारिश होने का अनुमान है।

बता दें कि प्रदेश में अब तक औसत 20.5 इंच बारिश हो चुकी है। 3 जिले- निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर में तो कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में सामान्य से 15% तक ज्यादा पानी गिर चुका है।

ग्वालियर समेत 5 जिलों भी बेहतर स्थिति में है। यहां 80 से 95% तक बारिश हो चुकी है। दूसरी ओर, इंदौर और उज्जैन संभाग सबसे पीछे हैं। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर और आगर मालवा में 10 इंच से भी कम पानी गिरा है।

 

इससे पहले रविवार को उज्जैन और खजुराहो में हल्की बारिश हुई। वहीं, शाम के बाद मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, सिंगरौली, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, गुना, विदिशा, राजगढ़, सागर, दमोह, जबलपुर, उमरिया, सीधी, शहडोल और रीवा जिलों में हल्की बारिश का दौर रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में दिन में धूप खिली रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *