PUNE में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा
स्थानीय विधायक का दावा- 6 की मौत 25-30 लोगों के बह जाने की आशंका

महाराष्ट्र में रविवार को पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है। 25-30 पर्यटकों के बहने की आशंका है। इनमें कई छोटे बच्चे भी हैं।
स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं।
यह हादसा मावल स्थित पर्यटन स्थल कुंडमाला में हुआ। इस इलाके में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इससे इंद्रायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके बाद भारी संख्या में लोग नदी के किनारे जमा हुए थे।
लोगों कहना है कि इंद्रायणी नदी पर बना यह पुल काफी पुराना और जर्जर है। इस पुल पर कई लोग सेल्फी ले रहे थे।

इससे पहले गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर 2022 को एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया था। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी।
ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे। यही हादसे की वजह बना। ब्रिज टूटने से जहां लोग गिरे, वहां 15 फीट तक पानी था। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए थे। लेकिन बाकी लोग बच नहीं सके थे।
