DELHI चांदी आल टाइम हाई पर पहुंची
ये ₹540 बढ़कर ₹1 लाख 1 हजार किलो बिक रही
सोना ₹121 महंगा होकर ₹96,988 हुआ

DELHI- चांदी के दाम आज यानी 4 जून को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी का भाव ₹540 बढ़कर ₹1,01,000 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव ₹1,00,460 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
वहीं सोने के दाम में आज मामूली तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹121 बढ़कर ₹96,988 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹96,867 प्रति 10 ग्राम थी। सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 ऑल टाइम हाई बनाया था।
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 91,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 99,320 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 99,170 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 99,170 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 99,170 रुपए है।
भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 99,220 रुपए है।