PATNA तेजप्रताप बोले- भगवान से बढ़कर मां-पापा का आदेश
RJD से निकाले जाने के 6 दिन बाद मैसेज अनुष्का संग फोटो सामने आने से विवाद

PATNA- राजद से निकाले जाने के 6 दिन बाद तेजप्रताप यादव ने माता-पिता लालू और राबड़ी के नाम इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि मां-पापा आप और आपका आदेश भगवान से बढ़कर है।
तेजप्रताप ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-

24 मई को रिलेशनशिप को लेकर तेजप्रताप यादव की फेसबुक पोस्ट के बाद 25 मई को उन्हें आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसका ऐलान आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने खुद फेसबुक पर किया।
लालू ने लिखा था, ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

