BOKARO में पति के सामने पत्नी का गैंगरेप

BOKARO

BOKARO में पति के सामने पत्नी का गैंगरेप

दंपती को घेरकर सुुनसान जगह ले गए पति के हाथ-पैर बांधे

 BOKARO
BOKARO

बोकारो में सेक्टर-12 थाना में क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप कुमार (22), अजय कुमार (26), जय कुमार (27) व एक अन्य शामिल हैं।

दुष्कर्म की यह घटना 29 मई की रात करीब 8.30 बजे की है। शुक्रवार को मामला प्रकाश में आया और देर रात तक पुलिस ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-12 स्थित फोरलेन के बाद झारखंड सरकार की ओर से एक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है।

बीमार रहने पर पत्नी को बुलाया था

यहां धनबाद जिला के महुदा थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता है और वहीं झोपड़ी बनाकर रहता है। वह पिछले एक सप्ताह से बीमार था तो उसने अपनी पत्नी (36) को बुला लिया था।

आरोपियों ने पहले लूटपाट करना चाहा
29 मई की रात दंपती सेक्टर-12ए होते हुए हवाई अड्डा के रास्ते से सब्जी खरीदने के लिए दुंदीबाद बाजार आया था। सब्जी आदि लेने के बाद दंपती फिर उसी रास्ते से वापस लौट रहे थे। इस दौरान एक ऑटो पर सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया। पहले तो उनसे लूटपाट करनी चाही, लेकिन उनके पास कीमती सामान नहीं मिला।

 BOKARO
BOKARO

https://youtu.be/tZmQv0hl53c

JHARKHAND10 KG के दो IED को किया गया डिफ्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *