PAKISTAN ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर चौकियां खाली कीं

PAKISTAN ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर चौकियां खाली कीं

पहलगाम हमले के 8 दिन बाद बुधवार को PAKISTAN सेना ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर कई पोस्ट खाली कर दी हैं। पाकिस्तानी सेना ने इन पोस्ट से झंडे भी हटा लिए हैं। कठुआ के पर्गवाल इलाके में ये पोस्ट खाली की गई हैं।

PAKISTAN ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर चौकियां खाली कीं
PAKISTAN ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर चौकियां खाली कीं

PAKISTAN सेना LoC पर लगातार सीजफायर वॉयलेशन कर रही है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को पहली बार इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी सीजफायर तोड़ा। जिसका भारतीय सेना ने तुरंत जवाब दिया।

इस बीच, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का नए सिरे से गठन किया है। पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी को इसका चेयरमैन बनाया गया है। प्रधानमंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) बैठक खत्म हो गई है। CCS की यह दूसरी मीटिंग है, पहली मीटिंग पहलगाम अटैक के अगले दिन 23 अप्रैल को हुई थी।

CCS की बैठक के तुरंत बाद कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स, आर्थिक मामलों की कमेटी और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *