JAYPUR ट्रक की टक्कर से आग लगी, 200 फीट ऊंची लपटें उठीं
JAYPUR किसी को बचने का मौका नहीं
JAYPUR
जयपुर में शुक्रवार सुबह अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने एलपीजी गैस से भरे टैंकर में धमाका हो गया। हादसे में 11 लोग जिंदा जल गए और 33 लोग झुलस गए हैं। गैस टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। इससे टैंकर से गैस का रिसाव हुआ, जो 200 मीटर तक फैल गई, जिसने अचानक आग पकड़ ली। धीरे-धीरे एक किलोमीटर तक यह आग फैल गई।
जानकारी के अनुसार टैंकर सुबह करीब अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा था। सुबह करीब 5.44 मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने से वह वापस अजमेर की ओर यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान जयपुर से आ रहा ट्रक टैंकर से भिड़ गया। इसके साथ ही पूरा इलाका आग का गोला बन गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि 40 से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। इन गाड़ियों में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। टैंकर के पीछे चल रही एक स्लीपर बस और हाईवे किनारे मौजूद पाइप फैक्ट्री भी जल गई। इसके बाद हाईवे बंद कर दिया गया। धमाके के बाद गैस फैलने से रेस्क्यू में काफी परेशानी आई। आग बुझने के बाद कई शवों को पोटली में डालकर अस्पताल ले जाया गया।
NEW DELHI इजराइल ने ईरानियों से कहा-मिलिट्री लोकेशन खाली करो ईरान ने इजराइल की हाइफा रिफाइनरी पर मिसाइल दागी ईरान और इजराइल ने शनिवार देर रात एक बार फिर एक-दूसरे पर कई मिसाइलें दागीं। दोनों देशों के बीच बीते 3 दिनों से संघर्ष जारी है। इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान में मिलिट्री हथियार फैक्ट्रियों […]
DELHI शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार कल DELHI बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली AIIMS में निधन हो गया। वे 72 साल की थीं। छठ के गाए उनके गीत बेहद मशहूर हुए और इस पर्व के पहले ही दिन उन्होंने अंतिम सांस ली। आज (बुधवार) को इंडिगो फ्लाइट से उनका […]
NEW DELHI UAE में 5 से 21 सितंबर तक एशिया कप भारत-पाकिस्तान दो बार भिड़ सकते हैं; टूर्नामेंट में 6 टीमें भाग लेंगी एशिया कप 5 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू हो सकता है। टूर्नामेंट का फाइनल 21 सितंबर को खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज और सुपर-4 फॉर्मेट के तहत एशिया कप में […]