JHARKHAND रुझानों में झामुमो गठबंधन को बहुमत
झारखण्ड चुनाव नतीजे:, 50 सीटों पर बढ़त
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना और भाई बसंत पीछे
झारखंड की 81 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में झामुमो गठबंधन 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह आंकड़ा बहुमत 41 से 9 सीट ज्यादा है। भाजपा गठबंधन 30 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

रुझानों को देखते हुए झामुमो की सहयोगी कांग्रेस ने आगे की रणनीति पर मीटिंग शुरू कर दी है। उधर भाजपा दफ्तर पर कोई हलचल नहीं दिखाई दे रही है।

राज्य में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है।
2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।
काउंटिंग अपडेट्स…
1. हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से करीब 3 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। हेमंत सरकार के 4 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बन्ना गुप्ता, हफिजुल हसन अंसारी, बेबी देवी और मिथिलेश ठाकुर पीछे चल रहे हैं।
2. सोरेन परिवार के तीन कैंडिडेट बड़ी बहू सीता सोरेन (भाजपा) जामताड़ा, छोटी बहू कल्पना सोरेन गांडेय और छोटे बेटे बसंत सोरेन दुमका सीट से पीछे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन ही बरहेट से आगे चल रहे हैं।
3. धनवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
8 एग्जिट पोल्स, 4 में भाजपा गठबंधन की सरकार
इस बार विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद झारखंड में 8 एग्जिट पोल आए। इनमें से 4 में भाजपा गठबंधन, जबकि 2 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। बाकी 2 एग्जिट पोल्स ने हंग असेंबली के आसार जताए हैं।
JHARKHAND में अमित शाह की चार सभाएं
https://www.facebook.com/profile.php?id=61565478241903