JHARKHAND JMM में शामिल हुईं लुईस मरांडी, कुणाल और गणेश महली

JHARKHAND JMM में शामिल हुईं लुईस मरांडी, कुणाल और गणेश महली

 JHARKHAND भाजपा के 66 प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद अब नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश शुरू हो गई है। कुछ मान भी गए। जो नहीं माने उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नाला से भाजपा के पूर्व विधायक सत्यानंद झा बाटुल और महेशपुर से टिकट की आस में रहे पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा सौंपा।

 JHARKHAND  चुनाव में टिकट बंटवारे से नाराज पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित कई नेताओं ने भाजपा छोड़ दी। लुईस मरांडी, कुणाल षाड़ंगी और भाजपा नेता गणेश महली, लक्ष्मण टुडू बास्को बेसरा समेत कई नेता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम ही लिया।

 JHARKHAND  वहीं भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय को मना लिया। पोटका से तीन बार की विधायक रही मेनका सरदार को पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी और पोटका से बीजेपी प्रत्याशी मीरा मुंडा ने मना लिया है।

 JHARKHAND लुईस ने इस्तीफे में लिखा…

लुईस मरांडी ने अपना इस्तीफा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेजा। लिखा-पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी, उसका निर्वहन किया। 2014 के चुनाव में दुमका विधानसभा सीट से भाजपा को जीत दिलाकर इतिहास रचा। हेमंत को पराजित कर इस चुनाव में दुमका में भाजपा की नींव मजबूत की। पार्टी ने मुझे सरकार में मंत्री भी बनाया। लेकिन वर्तमान में मुझे महसूस हो रहा है कि पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने की साजिशें तेज हो गई हैं

 JHARKHAND जामा से लड़ सकतीं हैं लुईस

लुईस जामा से चुनाव लड़ सकती हैं। बाटुल और मिस्त्री ने भाजपा के सिंबल पर 2019 में चुनाव लड़ा था। हार गए थे। लक्ष्मण टुडू 2014 में भाजपा से घाटशिला से जीते थे। अब बाटुल नाला से और मिस्त्री सोरेन महेशपुर से निर्दलीय लड़ेंगे।

उधर, गिरिडीह सीट से चुनाव लड़ने को इच्छुक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र राय के रांची के हरमू स्थित आवास पर चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, हिमंता बिस्वा सरमा उनसे मिलने पहुंचे। आधे घंटे बात हुई। बाद में डॉ राय ने कहा कि अच्छी बातचीत हुई। अब कोई नाराजगी नहीं है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हम दो जगह ही उलझे हैं, झामुमो तो सब जगह उलझी है।

 JHARKHAND मान गईं मेनका, इस्तीफा वापस लिया…

भाजपा से इस्तीफा देनेवाली पोटका विधानसभा की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने सोमवार को अपना इस्तीफा वापस ले लिया। पोटका की भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने तीन बार की विधायक मेनका सरदार से सोमवार को मुलाकात की। उनका आशीर्वाद लिया और मेनका मान गईं।

 JHARKHAND नाराज नेताओं को मनाने आज आएंगे बीएल संतोष

नाराज भाजपा नेताओं को मनाने का जिम्मा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष को सौंपा गया है। वे मंगलवार को रांची आएंगे। बड़े नेताओं संग बैठक करेंगे। संतोष को सभी नेताओं से वन टू वन बात करने को कहा गया है।

 JHARKHAND  में PM की 7 जनसभाएं

 JHARKHAND विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 7 जनसभाएं होंगी। भाजपा ने प्रथम चरण में 4 और दूसरे चरण में 3 जनसभाओं का प्रस्ताव बनाया है। किन-किन क्षेत्रों में यह कार्यक्रम होगा, इस बारे में शीघ्र ही तय कर लिया जाएगा। भाजपा के अधिकतर बड़े नेताओं के झारखंड आने का कार्यक्रम भी बन रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, सांसद गिरिराज सिंह, मनोज तिवारी, अनुराग ठाकुर, रवि किशन आदि का कार्यक्रम भी बनाया जा रहा है।

JHARKHAND JMM में शामिल हुईं लुईस मरांडी, कुणाल और गणेश महली
JHARKHAND JMM में शामिल हुईं लुईस मरांडी, कुणाल और गणेश महली

https://youtu.be/5ApT9gs-Un0

 

https://twitter.com/i76276

 JHARKHAND
JHARKHAND

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *