jaipur विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:महिला की रिपोर्ट पर एक युवक के खिलाफ FIR दर्ज,आरोपी अब दे रहा पीड़िता को जान से मारने की धमकी

jaipur

jaipur विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:महिला की रिपोर्ट पर एक युवक के खिलाफ FIR दर्ज,आरोपी अब दे रहा पीड़िता को जान से मारने की धमकी

https://chanakyaworldtv.com/

https://chankyanewsindia.com/

https://x.com/CRajsthan20377

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566915786480

jaipur के ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने एक विधवा महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उस से सम्पर्क में कई समय से था। विधवा होने के कारण आरोपी ने उस से नजदीकिया बढाई और गलत काम किया। आरोपी उसे निरंतर शादी करने का झांसा दे रहा था और गलत काम कर रहा था। लेकिन कुछ समय से आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस पर पीड़िता ने ट्रासंपोर्ट नगर थाना पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दी। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

ट्रांसपोर्ट नगर थाना सीआई राजेन्द्र बाफना ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर किशन (31) निवासी घाटगेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उस के साथ कई बार गलत काम किया। आरोपी उसे निरंतर शादी करने का आश्वासन दे रहा था। लेकिन कुछ माह से आरोपी ने शादी करने के इनकार करना शुरू कर दिया। जिस पर पीड़िता ने आरोपी किशन से कारण पूछा तो आरोपी ने उसे जान से खत्म करने की धमकी दी जिस से परेशान होकर पीड़िता ने ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस को आप बीती बताई। महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर महिला का मेडिकल करवा दिया गया हैं। जल्द महिला के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें रेड कर रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगाी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *