अयोध्या (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने सपा पर तीखे शब्दों में आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान कारसेवकों पर गोलियां चलीं, उनके हाथ रामभक्तों के खून से रंगे हैं। सीएम योगी ने कहा, सपाइयों को विवादित ढांचा प्यारा था, मगर राम भक्तों ने उसे नेस्तनाबूद कर दिया। अगर सपा का सारा कच्चा-चिट्ठा सामने आ जाए तो ये मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए योगी ने कहा, जितने भी अपराध में लिप्त माफिया हैं, वे सभी इनके चचा जान थे। माफिया के आगे नाक रगड़ने वाले आज साधु-संतों को माफिया कहते हैं। योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते हुए कहा, जैसे कुत्ते की दुम सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के गुंडे सीधे नहीं हो सकते। इनसे लड़कर ही उन्हें सीधा किया जा सकता है और यही काम हमारी सरकार कर रही है। विकास परियोजनाओं का लोकार्पण: सीएम योगी ने अयोध्या के मिल्कीपुर में 1000 करोड़ से अधिक की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सपा सरकार गरीबों के भोजन को लूटती थी और माफिया को संरक्षण देती थी। अब उनकी सरकार ने माफिया और गुंडों पर कड़ी कार्रवाई की है, जिससे वे परेशान हैं। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में दीप जलाने का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, जब अयोध्या में दीप जलते हैं तो सपा मुखिया और पाकिस्तान दोनों को परेशानी होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जय श्री राम के नारे के साथ अपने भाषण को समाप्त किया।
Related Posts
अन्य खबरेक्राइमदेश विदेशप्रशासन पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश,3 लोगों की मौत की आशंका
पुणे(एजेंसी)। महाराष्ट्र के बावधन बुद्रुक इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें तीन लोग मारे गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही हिंजवडी पुलिस पहुंची हैं। इमरजेंसी सर्विसेस की स्थिति का आकलन करने और क्रैश में प्रभावित लोगों को निकालने के लिए टीम पहुंची है। पिंपरी चिंचवाड़ के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, […]
basti दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी पूरी:बस्ती में प्रशासन अलर्ट, 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 5 हजार CCTV कैमरे लगाए गए
basti दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी पूरी:बस्ती में प्रशासन अलर्ट, 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 5 हजार CCTV कैमरे लगाए गए https://chanakyaworldtv.com/ https://chankyanewsindia.com/ https://x.com/CRajsthan20377 https://www.facebook.com/profile.php?id=61566915786480 शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है, विर्सजन संपन्न […]
uttar pardesh पुलिस अधीक्षक बस्ती व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा 11वीं शरीफ के जुलूस की दृष्टिगत थाना पुरानी बस्ती अंतर्गत दक्षिण दरवाजा क्षेत्र का भ्रमण किया गया
uttar pardesh पुलिस अधीक्षक बस्ती व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा 11वीं शरीफ के जुलूस की दृष्टिगत थाना पुरानी बस्ती अंतर्गत दक्षिण दरवाजा क्षेत्र का भ्रमण किया गया https://x.com/CRajsthan20377 https://chankyanewsindia.com/ https://chanakyaworldtv.com/ रिपोट: शिव प्रकाश चौबे रिपोर्टर: भानपुर- बस्ती U.P. uttar pardesh पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी द्वारा थाना पुरानी […]
