बोकारो समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को *अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी* ने *धान अधिप्राप्ति वित्तीय वर्ष 24-25 के प्रगति कार्य की समीक्षा बैठक* की। मौके पर *जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खालखो, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ), प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, संबंधित पैक्सों के अध्यक्ष, संबंधित राइस मीलों के मालिक आदि* उपस्थित थे।
अपर समाहर्ता* ने क्रमवार अब तक हुए धान क्रय की जानकारी ली। कहा कि *धान क्रय के लिए जो चिन्हित पैक्स हैं, उसका व्यापक प्रचार – प्रसार* करें। उन्होंने कृषक मित्रों व अन्य माध्यमों से किसानों को धान क्रय के माध्यम से धान बेचने को लेकर जागरूक करने को कहा। कहा कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2400 प्रति क्विटंल की जानकारी दें। साथ ही, *अपर समाहर्ता* ने *लक्ष्य अनुरूप किसानों का पंजीकरण करने* को कहा, ताकि इससे ज्यादा से ज्यादा किसान लाभांवित हो सकें।
अपर समाहर्ता* ने बैठक में उपस्थित *जिला आपूर्ति पदाधिकारी* को विभाग से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप धान क्रय हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध कार्य करने को कहा। वहीं, किसानों को धान बेचने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखने को कहा। वहीं, धान क्रय केंद्रों से संबंधित पैक्सों का निरीक्षण प्रतिनियुक्त बीसीओ/जन सेवक को नियमित करने एवं साप्ताहिक धान क्रय – मीलिंग आदि का प्रतिवेदन जिला को समर्पित करने का निर्देश दिया। उन्होंने *डीएसओ को अपने स्तर से इसकी निगरानी* की बात कहीं।
बैठक में *राइस मीलों के संचालक/प्रतिनिधियों, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आदि को धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर जरूरी दिशा – निर्देश* दिया। उन्होंने सभी पंजीकृत *किसानों को एसएमएस भेजने, पंजीकृत वास्तविक किसानों से नियमानुसार धान क्रय करने, राईस मिलर से संपर्क कर ससमय अधिप्राप्त धान मिल में भेजने, राईस मिलर द्वारा ससमय सीएमआर जमा* करने को कहा।
*##TeamPRD, Bokaro##*
DELHI चांदी आल टाइम हाई पर पहुंची ये ₹540 बढ़कर ₹1 लाख 1 हजार किलो बिक रही सोना ₹121 महंगा होकर ₹96,988 हुआ DELHI- चांदी के दाम आज यानी 4 जून को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी का भाव ₹540 बढ़कर ₹1,01,000 […]
जमशेदपुर ओडिशा से देवघर जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त चांडिल-पुरुलिया NH में ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल चांडिल-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यह हादसा पितकी गांव के पास उस समय हुआ जब एक कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर […]
BOKARO में पति के सामने पत्नी का गैंगरेप दंपती को घेरकर सुुनसान जगह ले गए पति के हाथ-पैर बांधे बोकारो में सेक्टर-12 थाना में क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों […]