संभल की जामा मस्जिद मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने आदेश दिया कि मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट नहीं खुलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से कहा कि 8 जनवरी तक केस में कोई एक्शन न लें। शांति जरूरी है।
संभल में रविवार, 24 नवंबर को मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में 4 युवकों की मौत हुई थी। संभल की चंदौसी कोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका पर 19 नवंबर को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करते हुए सर्वे का आदेश दिया था। हिंदू पक्ष का दावा है कि जामा मस्जिद हरिहर मंदिर है।
SAMBHAL
SAMBHAL
गुरुवार को संभल की शाही जामा मस्जिद की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। CJI की बेंच में इस पर सुनवाई हुई।
1- मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट सील रखी जाएगी। इसे खोला नहीं जाएगा।
2- CJI ने कहा- मामले में सही और गलत क्या है। हम अभी यह नहीं देख रहे हैं। याचिकाकर्ताओं को आदेश को चुनौती देने का अधिकार है।
3- CJI ने कहा- हम इस समय कुछ नहीं कहना चाहते। हम इसे पेंडिंग रखेंगे। यह सुनिश्चित करें कि शांति बनी रहे।
4- हाईकोर्ट की अनुमति के बिना मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। ट्रायल कोर्ट 8 जनवरी तक कोई फैसला नहीं सुनाए।
5- इलाहाबाद हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि मुस्लिम पक्ष की याचिका फाइल होते ही इस पर 3 दिन के भीतर सुनवाई करें।
6- सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा है कि संभल में शांति व्यवस्था बनाए रखें। दोनों समुदायों में शांति समिति का गठन करें।
अलीगढ़। बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में महामंडलेश्वर डॉ अन्नपूर्णा भारती पुरी जी के नेतृत्व में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने निकाला विशाल मसाल जुलूस महामंडलेश्वर में अपने रक्त से लिखा हुआ ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा । महामहिम से मांग की है कि बांग्लादेश […]
basti साईबर अपराध थाना बस्ती आपसब को साईबर अपराधियों की अपराध शैली डिजिटल अरेस्ट से सावधान करता है। https://chanakyaworldtv.com/ https://chankyanewsindia.com/ https://x.com/CRajsthan20377 https://www.facebook.com/profile.php?id=61566915786480 रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ब्यूरो प्रमुख -बस्ती जनपद दिनांक – 19 अक्टूबर 2024 1. पहले वो खुद को कोरियर वाला, ट्राई या RBI , YOUTUBE के स्टाफ होना बताएंगे/ फिर आपके पार्सल में […]
CHANDIGARH लॉरेंस के कॉलेज सीनियर बोले- गैंगस्टर बनेगा, सोचा नहीं था CHANDIGARH वह शर्मीला और लोगों को जोड़ने में माहिर था, जेल से क्रिमिनल बनकर लौटा CHANDIGARH ‘मैं न गांववाले लॉरेंस को जानता हूं और न गैंगस्टर लॉरेंस को। मैं तो इन दोनों के बीच के फेज में रहे कॉलेज वाले लॉरेंस को जानता हूं। […]