UP में बारिश-बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

UP

UP में बारिश-बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

बिहार-झारखंड में 3 की जान गई MP में नदियां उफान पर, 5 जिलों में बाढ़

 UP
UP

UP में मानसून जमकर बरस रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बारिश-बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश के बांध अब ओवरफ्लो होने लगे हैं। ललितपुर में माताटीला बांध के 9 गेट खोले गए हैं, जबकि झांसी में पथराई बांध के 4 और लहचूरा बांध के 10 गेट खोले गए हैं।

झारखंड के सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा जिलों में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति झुलस गया। सभी खेत से काम करके घर लौट रहे थे। राज्य में बारिश का आज यलो अलर्ट है। बिहार में शनिवार को सिर्फ रोहतास में बारिश हुई, यहां बिजली गिरने से 1 महिला की मौत हो गई।

 UP
UP

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते रीवा, सतना और छतरपुर समेत 5 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। खजुराहो में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश हुई। छतरपुर के नौगांव में 3.4 इंच पानी बरसा। चित्रकूट में लोगों को नाव से रेस्क्यू किया गया। यहां बाणसागर डैम के 7 गेट खोले गए। बरगी डैम के 5 गेट खोले गए हैं।

राजस्थान के झालावाड़, धौलपुर, करौली और अलवर में शनिवार को तेज बरसात हुई। झालावाड़ में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा। इस दौरान तीन बच्चे डूब गए, दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।\

 UP
UP

https://youtu.be/_eRparNE0Lc

JAYPUR में LPG टैंकर में ब्लास्ट, 11 जिंदा जले

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *