संभल की जामा मस्जिद मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने आदेश दिया कि मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट नहीं खुलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से कहा कि 8 जनवरी तक केस में कोई एक्शन न लें। शांति जरूरी है।
संभल में रविवार, 24 नवंबर को मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में 4 युवकों की मौत हुई थी। संभल की चंदौसी कोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका पर 19 नवंबर को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करते हुए सर्वे का आदेश दिया था। हिंदू पक्ष का दावा है कि जामा मस्जिद हरिहर मंदिर है।
SAMBHAL
SAMBHAL
गुरुवार को संभल की शाही जामा मस्जिद की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। CJI की बेंच में इस पर सुनवाई हुई।
1- मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट सील रखी जाएगी। इसे खोला नहीं जाएगा।
2- CJI ने कहा- मामले में सही और गलत क्या है। हम अभी यह नहीं देख रहे हैं। याचिकाकर्ताओं को आदेश को चुनौती देने का अधिकार है।
3- CJI ने कहा- हम इस समय कुछ नहीं कहना चाहते। हम इसे पेंडिंग रखेंगे। यह सुनिश्चित करें कि शांति बनी रहे।
4- हाईकोर्ट की अनुमति के बिना मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। ट्रायल कोर्ट 8 जनवरी तक कोई फैसला नहीं सुनाए।
5- इलाहाबाद हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि मुस्लिम पक्ष की याचिका फाइल होते ही इस पर 3 दिन के भीतर सुनवाई करें।
6- सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा है कि संभल में शांति व्यवस्था बनाए रखें। दोनों समुदायों में शांति समिति का गठन करें।
DELHI गर्लफ्रेंड को डंडे से पीटा, कमर-पसलियां तोड़ीं, मर्डर कर दफनाया DELHI मां बोली- संजू नाम बताया था, सलीम निकला, प्रेग्नेंट बेटी को मार दिया DELHI के नांगलोई में एक पुराना सा मकान है। आते-जाते लोग मकान के सामने ठहरते हैं, कुछ बात करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। ये घर सोनिया का है, […]
Seraikela क्रॉस कंपनी के कर्मचारियों के साथ एमडी ने दिया रतन टाटा का श्रद्धांजलि https://x.com/CRajsthan20377 https://chankyanewsindia.com/ https://chanakyaworldtv.com/ Adityapur (Kunal kumar) आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित क्रॉस कंपनी यूनिट 1 में रतन टाटा जी के निधन पर संध्या 6:00 बजे शोक सभा आयोजित किया गया। शोक सभा में रतन टाटा के फोटो पर माल्यार्पण किया गया। साथी […]
RAJASTHAN 3-साल की चेतना 26 घंटे से भूखी-प्यासी बोरवेल में फंसी:कैमरे में नहीं दिख रही 120 फीट पर अटकी; देसी जुगाड़ से रेस्क्यू की कोशिश कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की चेतना को 26 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका है। एनडीआरएफ की चार कोशिशों के बाद भी उसे […]