PALAMU जेल में हत्या के दोषी कैदी ने किया सुसाइड

PALAMU

PALAMU जेल में हत्या के दोषी कैदी ने किया सुसाइड

PALAMU
PALAMU

मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह साबिर अंसारी नाम के कैदी ने बाथरूम में गमछे से फांसी लगा ली।

वह गढ़वा जिले के रमना का रहने वाला था। साबिर हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

उसे 2023 में गढ़वा सेंट्रल जेल से मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया था।

कैदियों ने दी जेल प्रभारी को जानकारी

जेल प्रभारी आशीष कुमार सिन्हा के अनुसार अन्य कैदियों ने साबिर को फांसी पर लटका देख जेल प्रशासन को सूचित किया।

जिसके बाद उसे तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

शव का पोस्टमॉर्टम उसके परिजनों के आने के बाद चार सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने दंडाधिकारी के मौजूदगी में किया।

साबिर के भाई गयासुद्दीन अंसारी ने बताया कि वो अपने साला की हत्या मामले में जेल में सजा काट रहा था।

साला सद्दाम अंसारी की पत्नी के साथ साबिर का अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और 2021 के फरवरी में उसने सद्दाम अंसारी की हत्या कर दी।

JHARKHAND शराब पीकर पत्नी से झगड़े के बाद की आत्महत्या

PALAMU फांसी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव

जेल की व्यवस्था से वह संतुष्ट था: भाई

साबिर का शव लेने पहुंचे भाई गयासुद्दीन अंसारी ने कहा कि शनिवार को उसने पिता के साथ साबिर से मुलाकात की थी। उसने बताया था कि सब ठीक है। जेल की व्यवस्था से वह संतुष्ट था। अचानक ही आज 11 बजे उसके मौत की खबर जेल प्रशासन द्वारा दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *