NEW DELHI एअर इंडिया का विमान हॉन्गकॉन्ग लौटा तकनीकी खराबी

NEW DELHI

NEW DELHI एअर इंडिया का विमान हॉन्गकॉन्ग लौटा तकनीकी खराबी

कल भी दो एयरलाइंस की उड़ानें लौटी थीं तीनों बोइंग ड्रीमलाइनर

NEW DELHI
NEW DELHI

हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (नंबर AI315) सोमवार को वापस लौट गई। इसमें तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। यह उड़ान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की थी।

वहीं, रविवार को भारत आ रहे बोइंग के दो ड्रीमलाइनर प्लेन भी बीच रास्ते से लौट गए थे। इनमें से एक फ्लाइट लंदन से चेन्नई और दूसरी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। दोनों की सोमवार को लैंडिंग होनी थी।

ब्रिटिश एयरवेज के चेन्नई आ रहे बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर को तकनीकी खराबी के चलते लौटना पड़ा। लुफ्थांसा एयरलाइन (जर्मनी) के बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके चलते प्लेन को लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली और लौटना पड़ा।

अहमदाबाद में 12 जून बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दो मिनट में क्रैश हो गया था। इसमें पायलट-क्रू समेत 242 लोगों में से 241 की जान चली गई थी। हादसे में सिर्फ एक पैंसेजर बचे।

NEW DELHI
NEW DELHI

लंदन से चेन्नई आ रही ड्रीमलाइनर 787-8 से संचालित ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए35 तकनीकी खराबी (फ्लैप फेल) के कारण डोवर के पास चक्कर लगाकर हीथ्रो लौट गई। ब्रिटिश एयरवेज ने फ्लाइट का टेकऑफ टाइम, पैसेंजर और क्रू की संख्या और लैंडिंग से पहले विमान के हवा में रहने का समय नहीं बताया है।

हालांकि, लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के अनुसार ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA35 को रविवार दोपहर 12:40 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 3.30 बजे चेन्नई पहुंचना था। फ्लाइट ने दोपहर 1.16 बजे टेकऑफ किया और एयरपोर्ट लौटने से पहले करीब दो घंटे तक हवा में रही।

NEW DELHI
NEW DELHI

https://youtu.be/a9b7N4_e2JU

NEW DELHI लोकसभा में एक देश, एक चुनाव बिल पेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *