MUMBAI 19 राज्यों में बारिश MP-गुजरात के बाद झारखंड पहुंचा मानसून

MUMBAI

MUMBAI 19 राज्यों में बारिश MP-गुजरात के बाद झारखंड पहुंचा मानसून

UP-बिहार समेत 4 राज्यों में बिजली गिरने से 19 की मौत

 MUMBAI
MUMBAI

21 दिन के ब्रेक के बाद मानसून सोमवार को गुजरात और मध्य प्रदेश के बाद झारखंड में भी पहुंच गया है। महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में भी मानसून आगे बढ़ा है।

मौसम विभाग का अनुमान है, अगले दो दिन में मानसून गुजरात, महाराष्ट्र, MP, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के साथ ही बिहार, पश्चिम बंगाल और UP में दस्तक दे सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि इस हफ्ते के अंत तक मानसून पश्चिमी UP, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग ने आज गुजरात और सौराष्ट्र में भारी बारिश का रेड, जबकि मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 17 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, सोमवार को बिजली गिरने से MP, UP, राजस्थान और बिहार में 19 लोगों की मौत हो गई।

राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश अब तेज होने लगी है। मौसम विभाग ने राज्य में 20 जून तक प्री-मानसून की बारिश जारी रहने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी 26 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को जयपुर, अजमेर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।

मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन में मानसून भोपाल-इंदौर में दस्तक दे सकता है। वहीं, सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में पहुंचेगा। इससे पहले प्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। कहीं-कहीं भारी भारी बारिश भी हो सकती है।

 MUMBAI
MUMBAI
 MUMBAI
MUMBAI

https://youtu.be/vYZlrLkh928

MUMBAI मोदी धुले में बोले- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *