एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मुंबई में जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर लाया गया है। यहां उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। कुछ देर में उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।
बता दें कि शुक्रवार को मनोज कुमार का निधन हो गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। देशभक्ति की फिल्में बनाने के कारण उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है।

अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ पहुंचे
अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
राजपाल यादव ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी
राजपाल यादव ने कहा, ‘मनोज कुमार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के रत्न हैं और हमेशा रहेंगे’
सलीम खान बेटे अरबाज खान के साथ पहुंचे
सलीम खान बेटे अरबाज खान के साथ पवनहंस श्मशान घाट पहुंचे। मनोज कुमार ने सलीम खान के साथ क्रांति फिल्म में काम किया।

बॉलीवुड सेलेब्स ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी
मनोज कुमार के दाह संस्कार में रजा मुराद, प्रेम चोपड़ा समेत बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। सभी ने हाथ जोड़कर एक्टर को श्रद्धांजलि दी।
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा हाथ में लाठी और सहारा लेते हुए पवनहंस श्मशान घाट पहुंचे। फिल्म उपकार में प्रेम ने मनोज के छोटे भाई का किरदार निभाया था। हालांकि, प्रेम, मनोज से उम्र में दो साल बढ़े हैं।
मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे अनु मलिक
अनु मलिक, मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पवनहंस श्मशान घाट पहुंचे।
