JHARKHAND मोदी भ्रष्टाचार पर बोले, हेमंत का जिक्र नहीं

MUMBAI

JHARKHAND मोदी भ्रष्टाचार पर बोले, हेमंत का जिक्र नहीं

JHARKHAND
JHARKHAND

JMM, राजद-कांग्रेस को परिवारवादी कहा; पर भाजपा ने 18 सीटों पर नेताओं के रिश्तेदारों को उतारा

JHARKHAND  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड विधानसभा के पहले फेज में होने वाली 43 सीटों पर चुनाव के लिए गढ़वा और चाईबासा में दो रैलियां करने पहुंचे हैं। पहली रैली गढ़वा के चेतना गांव में श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में हो रही है। यह आजादी के बाद गढ़वा में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की चुनावी सभा है।

प्रधानमंत्री ने कहा- ‘कुछ लोग जो यहां बैठे हैं वो कहते थे हमारी छाती पर झारखंड बनेगा। उनकी छाती पर झारखंड बन गया लेकिन झारखंड के कुछ नेता उनकी गोदी में जाकर बैठ गए। पीएम का इशारा लालू प्रसाद यादव और हेमंत सोरेन पर था।’

JHARKHAND  मोदी ने हेमंत सोरेन का नाम लिए बिना उनके और उनके मंत्रियों के भ्रष्टाचार का जिक्र किया। उन्होंने कहा- मंत्री, विधायक हर कोई भ्रष्टाचार में शामिल है। एक मंत्री के घर से नोटों का पहाड़ निकला। मैंने भी पहली बार नोटों का पहाड़ टीवी पर देखा।

मोदी ने परिवारवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- JMM, राजद और कांग्रेस तीनों ही पार्टियां घोर परिवारवादी हैं। ये चाहती हैं कि सत्ता की चाबी हमारे परिवार के हाथ में ही रहे, हालांकि खुद भाजपा ने इस बार 68 में से 18 सीटों पर नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट दिया है। वहीं INDIA ब्लॉक ने 20 सीटों पर नेताओं के रिश्तेदारों को उतारा है।

JHARKHAND  प्रधानमंत्री मोदी के 70 मिनट के भाषण की 6 बातें…

JHARKHAND
JHARKHAND

1. भाजपा के संकल्प पत्र पर

मोदी बोले- झारखंड बीजेपी का संकल्प पत्र रोटी, बेटी और माटी के सम्मान और सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है। माताओं, बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए इसमें अनेक संकल्प लिए गए हैं। गोगो दीदी योजना- इसमें हर महीने माताओं बहनों को 2100 रुपए मिलेंगे।

मेरी गरीब परिवार की माताओं बहनों को पहले हमने उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। अब झारखंड में बनने जा रही भाजपा सरकार 500 रुपए में सिलेंडर देगी। अगले साल दीपावली और रक्षाबंधन पर झारखंड की बहनों को दो मुफ्त सिलेंडर भी मिलने वाले हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की बहनों से ये वादा किया और इसे पूरा भी किया।

2. JMM, राजद और कांग्रेस गठबंधन पर

PM ने कहा- कुछ लोग जो यहां की सरकार में बैठे हैं, वो कहते थे कि हमारी छाती पर झारखंड बनेगा। उनकी छाती पर झारखंड बन गया, लेकिन झारखंड के कुछ नेता उनकी गोदी में जाकर बैठ गए। प्रधानमं9ी का इशारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर था। उन्होंने कहा था कि मेरी मौत पर ही झारखंड बनेगा। JMM अलग झारखंड की मांग करती थी, आज दोनों दल साथ में सरकार चला रहे हैं।

आजादी के बाद से ही कांग्रेस का झूठे वादे करना इतिहास रहा है। अभी ताजा ताजा झूठ हरियाणा का है जहां महिलाओं, ओबीसी सभी को कुछ न कुछ झूठ बेचने की कोशिश की। इन्होंने हिमाचल को बर्बाद कर दिया। वहां सरकारी कर्मचारियों को तन्ख्वाह के लिए आंदोलन करने पड़ रहे हैं। तेलंगाना में भी जनता पस्त पड़ गई है। कर्नाटक में भी यही हाल हैं।

उनके अध्यक्ष ने भी मान लिया है कि कांग्रेस झूठी गारंटी देती है। मैं तो हैरान हूं कि कैसे खड़गे जी के मुंह से सच निकल गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अनाप-शनाप घोषणाएं राज्यों को दिवालिया कर देंगी।

3. हेमंत सरकार के वादों और इरादों पर

कांग्रेस, आरजेडी ने झूठे वादे किए हैं। इन्होंने 5 साल तक माताओं बहनों के लिए कुछ नहीं किया। जब भाजपा की योजनाएं आई हैं, तो इन्होंने माताओ-बहनों की आंखों में धूल झोंकने के लिए झूठी घोषणाएं की हैं

4. विपक्ष के परिवारवाद पर

प्रधानमंत्री ने विपक्ष के परिवारवाद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- जेएमएम, राजद और कांग्रेस तीनों ही पार्टियां घोर परिवारवादी हैं। ये चाहती हैं कि सत्ता की चाबी हमारे परिवार के हाथ में ही रहे। अगर कोई अपनी काबिलियत से बढ़ भी गया तो उसके साथ ये कैसा बर्ताब करते हैं ये हमने चंपई सोरेन के बारे में देख लिया। एक आदिवासी के बेटे के साथ इन्होंने क्या किया हम सबने देखा ही है।

जब मैं आपसे कहता हूं कि मेरा परिवार हो न हो, आप सब मेरा परिवार हैं, तो आपको सच लगता है कि नहीं। क्या आपके लिए सोचता हूं, आपके लिए जीता हूं कि नहीं। मेरे लिए देश के 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। उनके लिए उनका परिवार ही सबकुछ है। एक परिवार यहां धंधा करता है, दूसरा दिल्ली में।

JHARKHAND
JHARKHAND

5. झारखंड में भ्रष्टाचार पर

मोदी झारखंड में भ्रष्टाचार पर भी बोले। उन्होंने कहा- झारखंड में 5 साल में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार हो गई हैं। मंत्री हो, विधायक हो, सांसद हो ऐसा कोई नहीं जिन पर भ्रष्टाचार का मामला न हो। जेएमएम के मंत्री के घर से नोटों का पहाड़ निकलता है। इतना पैसा कि अफसर गिनते-गिनते थक गए।

यहां के एक और मंत्री हैं, इन्होंने तो आपके हक के पानी के नल तक को नहीं छोड़ा। केंद्र सरकार ने दिल्ली से हजारों करोड़ रुपए पहुंचाए, लेकिन यहां की सरकारों ने अपनी तिजोरी में भर लिया। बालू तस्करी और ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा खूब फलफूल रहा है। जेएमएम-कांग्रेस ने जो माफिया तंत्र बनाया है। आपका हर वोट उस पर चोट करने के लिए देना है।

6. बांग्लादेशी घुसपैठियों पर

JHARKHAND  PM बोले- ये तीनों दल सामाजिक तानाबाना तोड़ने पर आमादा हैं। बांग्लादेश घुसपैठियों के वोट पाने के लिए ये लोग उन्हें पूरे झारखंड में बसा रहे हैं। जब स्कूलों तक में सरस्वती वंदना पर रोक लगने लगे तो पता चलता है कि खतरा कितना बड़ा है। जब तीज त्योहारों पर पत्थरबाजी होने लगे, जब माता दुर्गा को भी रोक दिया जाए, जब कर्प्यू लगने लगे तो पता चलता है कि स्थिति कितनी खतरनाक है।

जब बेटियों के साथ छल कपट होने लगे तो पता चलता है कि पानी सर से गुजर चुका है। जब घुसपैठ का मामला कोर्ट में जाए और प्रशासन इससे इनकार करे तो पता चलता है कि सरकारी तंत्र में भी घुसपैठ हो चुकी है। ये आपकी माटी भी छीन रहे हैं, बेटी भी छीन रहे हैं। अगर जेएमएम की यही नीति जारी रही तो झारखंड में आदिवासियों का दायरा सिमट जाएगा। इस घुसपैठिए गठबंधन को उखाड़ फेंकना है।

JHARKHAND  गढ़वा के बाद चाईबासा में दूसरी रैली

JHARKHAND   इन दो रैलियों के जरिए प्रधानमंत्री कुल 23 सीटों को साधने की कोशिश करेंगे। 2019 में भाजपा इन 23 में से सिर्फ 5 सीटें ही जीत पाई थी। हालांकि, वर्तमान में देखें तो 2019 में जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय जीते सरयू राय NDA प्रत्याशी हैं। साथ ही हुसैनाबाद से NCP के टिकट पर चुनाव जीते कमलेश सिंह इस बार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में है।

JHARKHAND  पलामू प्रमंडलः NDA और ‘INDIA’ में कांटे की टक्कर

https://www.facebook.com/chanakyanews.india

JHARKHAND  पलामू प्रमंडल में तीन जिले हैं। पलामू, लातेहार और गढ़वा। विधानसभा की 9 सीटें हैं। इसमें 6 सीटें सामान्य हैं। दो सीटें एससी और एक एसटी के लिए आरक्षित हैं। ये सीटें हैं मनिका, लातेहार, पांकी, छतरपुर, डालटनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर।

JHARKHAND  सभी विधानसभा क्षेत्रों में जात-पात की राजनीति का काफी प्रभाव है। मनिका को छोड़ लगभग अन्य सीटों पर बिहार स्टाइल की जातिगत राजनीति होती है। चुनावी समीकरण की स्थिति यह है कि 9 में से 6 सीटों पर पिछले चुनाव की तरह इस बार भी मुख्य प्रतिद्वंदी NDA और INDIA का मुकाबला है। ये सीटें हैं लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, गढ़वा और भवनाथपुर। वहीं, मनिका, छतरपुर और हुसैनाबाद में नया समीकरण बन सकता है। खास बात है कि किसी भी दल ने अपने वर्तमान विधायक का टिकट नहीं काटा है। फिलहाल, दोनों गठबंधन बराबरी पर नजर आ रहे हैं।

JHARKHAND  पलामू में पार्टियों की स्थिति समझिए…

https://x.com/chanakyalivetv

JHARKHAND  NDA के अन्य घटक दलों की तुलना में भाजपा यहां मजबूत है। अभी 9 में से 5 विधायक भाजपा के हैं। पलामू प्रमंडल में विकास के मुद्दों के अलावा पार्टी अपने परंपरागत वोट बैंक के साथ-साथ पिछड़े वर्गों और आदिवासी वोटरों को भी अपनी ओर करने में लगी है। 2024 लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को देखे तो भाजपा मजबूत स्थिति में है। यहां से भाजपा के बीडी राम ने शानदार जीत दर्ज की है।

वहीं, I.N.D.I.A गठबंधन में झामुमो का प्रभाव आदिवासी इलाकों में मजबूत है। माले, राजद और कांग्रेस साथ चुनाव लड़ रही है। इस स्थिति में कड़ी टक्कर है। गठबंधन विकास के मुद्दों के साथ-साथ आदिवासी हितों और कई अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *