JHARKHAND मोदी बोले- सरकार ने सबकुछ लूट लिया

मंत्रियों के घर से नोटों का पहाड़ निकला; JMM, राजद-कांग्रेस तीनों ही पार्टियां घोर परिवारवादी
JHARKHAND प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड विधानसभा के पहले फेज में होने वाली 43 सीटों पर चुनाव के लिए गढ़वा और चाईबासा में दो रैलियां करने पहुंचे हैं। पहली रैली गढ़वा के चेतना गांव में श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में हो रही है। यह आजादी के बाद गढ़वा में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की चुनावी सभा है।
प्रधानमंत्री ने कहा- ‘कुछ लोग जो यहां बैठे हैं वो कहते थे हमारी छाती पर झारखंड बनेगा। उनकी छाती पर झारखंड बन गया लेकिन झारखंड के कुछ नेता उनकी गोदी में जाकर बैठ गए। पिछले 10 वर्षों में झारखंड के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर केंद्र सरकार ने बहुत फोकस किया।’
JHARKHAND प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में लोगों के अभिवादन से किया। इसके बाद उन्होंने लोगों की छठ पुजा की बधाई दी। मोदी ने हेमंत सोरेन का नाम लिए बिना उनके और उनके मंत्रियों के भ्रष्टाचार का जिक्र किया। उन्होंने कहा- मंत्री, विधायक हर कोई भ्रष्टाचार में शामिल है।
मोदी ने परिवारवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- जेएमएम, राजद और कांग्रेस तीनों ही पार्टियां घोर परिवारवादी हैं। ये चाहती हैं कि सत्ता की चाबी हमारे परिवार के हाथ में ही रहे। मेरे लिए देश के 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। उनके लिए उनका परिवार ही सबकुछ है।

मोदी की स्पीच सिलसिलेवार पढ़ें…
- झारखंड बीजेपी का संकल्प पत्र रोटी, बेटी और माटी के सम्मान और सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है। माताओं, बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए इसमें अनेक संकल्प लिए गए हैं। गोगो दीदी योजना- इसमें हर महीने माताओं बहनों को 2100 रुपए मिलेंगे।
- मेरी गरीब परिवार की माताओं बहनों को पहले हमने उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। अब झारखंड में बनने जा रही भाजपा सरकार 500 रुपए में सिलेंडर देगी। अगले साल दीपावली और रक्षाबंधन पर झारखंड की बहनों को दो मुफ्त सिलेंडर भी मिलने वाले हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की बहनों से ये वादा किया और इसे पूरा भी किया।
- कांग्रेस, आरजेडी ने झूठे वादे किए हैं। इन्होंने 5 साल तक माताओं बहनों के लिए कुछ नहीं किया। जब भाजपा की योजनाएं आई हैं, तो इन्होंने माताओ-बहनों की आंखों में धूल झोंकने के लिए झूठी घोषणाएं की हैं
- ये घोषणाएं तो कर सकते हैं, लेकिन भाजपा के पास जो नेक नीयत है, वो कहां से लाओगे।
- अरे ये कहते हैं कि अब करेंगे तब करेंगे, लेकिन आप रहने ही वाले नहीं हो तो कब करोगे। साथियो जेएमएम और कांग्रेस वालों ने आपको गरीबों के घर के नाम पर धोखा ही दिया है। झारखंड में हमने 16 लाख गरीबों के घर बनाए। ये आंकड़ा बहुत बड़ा होता है। ये घर किसको मिले, एससी-एसटी, ओबीसी को मिले जिनके पास पक्का घर नहीं था।
- एक लाख 15 हजार घर तो गढ़वा में गरीब परिवारों को मिले हैं। आप कह रहे हैं कि यहां पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं आया। मोदी पहला प्रधानमंत्री है जो यहां आया। जो बड़े बड़े अच्छे काम होते हैं वो भी मेरे ही नसीब में लिखे हैं।
- गढ़वा के लोगों का प्यार पाने के लिए भी तो नसीब चाहिए, इसलिए मोदी आपके पास आ गया। आप जेएमएम-कांग्रेस से पूछिए कि आवास योजना का क्या हुआ। क्यों इसको लेकर आपके साथ विश्वासघात किया गया। लोकसभा में हमने 3 करोड़ घर बनाने की गारंटी दी थी, हमने इस पर काम भी शुरू कर दिया।
- झारखंड के हर गरीब के पास पक्का घर होगा, ये मेरी गारंटी है। अच्छा मेरा एक काम करोगे – अच्छा पक्का करोगे। अगर चुनाव में आप कहीं काम करने जाएं और लोग आपको कच्चे घर में रहते नजर आएं तो आप उसको कहना कि यहां 23 तारीख के बाद भाजपा सरकार बनने वाली है। उसको कहना कि मोदी जी आए थे और उन्होंने कहा है कि उसका घर अब पक्का बन जाएगा।
JHARKHAND गढ़वा के बाद चाईबासा में दूसरी रैली
- इन दो रैलियों के जरिए प्रधानमंत्री कुल 23 सीटों को साधने की कोशिश करेंगे। 2019 में भाजपा इन 23 में से सिर्फ 5 सीटें ही जीत पाई थी। हालांकि, वर्तमान में देखें तो 2019 में जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय जीते सरयू राय NDA प्रत्याशी हैं। साथ ही हुसैनाबाद से NCP के टिकट पर चुनाव जीते कमलेश सिंह इस बार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में है।
-
JHARKHAND पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘झारखंड की जनता-जनार्दन ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है। लोकतंत्र के उत्सव में जोश और उत्साह से भरे इसी माहौल के बीच आज सुबह करीब 11:30 बजे गढ़वा में और दोपहर बाद लगभग 3 बजे चाईबासा में अपने प्रियजनों से संवाद का सौभाग्य मिलेगा।’
JHARKHAND पलामू प्रमंडलः NDA और ‘INDIA’ में कांटे की टक्कर
https://www.facebook.com/chanakyanews.india
-
पलामू प्रमंडल में तीन जिले हैं। पलामू, लातेहार और गढ़वा। विधानसभा की 9 सीटें हैं। इसमें 6 सीटें सामान्य हैं। दो सीटें एससी और एक एसटी के लिए आरक्षित हैं। ये सीटें हैं मनिका, लातेहार, पांकी, छतरपुर, डालटनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर।
सभी विधानसभा क्षेत्रों में जात-पात की राजनीति का काफी प्रभाव है। मनिका को छोड़ लगभग अन्य सीटों पर बिहार स्टाइल की जातिगत राजनीति होती है। चुनावी समीकरण की स्थिति यह है कि 9 में से 6 सीटों पर पिछले चुनाव की तरह इस बार भी मुख्य प्रतिद्वंदी NDA और INDIA का मुकाबला है। ये सीटें हैं लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, गढ़वा और भवनाथपुर। वहीं, मनिका, छतरपुर और हुसैनाबाद में नया समीकरण बन सकता है। खास बात है कि किसी भी दल ने अपने वर्तमान विधायक का टिकट नहीं काटा है। फिलहाल, दोनों गठबंधन बराबरी पर नजर आ रहे हैं।
JHARKHAND पलामू में पार्टियों की स्थिति समझिए…
NDA के अन्य घटक दलों की तुलना में भाजपा यहां मजबूत है। अभी 9 में से 5 विधायक भाजपा के हैं। पलामू प्रमंडल में विकास के मुद्दों के अलावा पार्टी अपने परंपरागत वोट बैंक के साथ-साथ पिछड़े वर्गों और आदिवासी वोटरों को भी अपनी ओर करने में लगी है। 2024 लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को देखे तो भाजपा मजबूत स्थिति में है। यहां से भाजपा के बीडी राम ने शानदार जीत दर्ज की है।
वहीं, I.N.D.I.A गठबंधन में झामुमो का प्रभाव आदिवासी इलाकों में मजबूत है। माले, राजद और कांग्रेस साथ चुनाव लड़ रही है। इस स्थिति में कड़ी टक्कर है। गठबंधन विकास के मुद्दों के साथ-साथ आदिवासी हितों और कई अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही
JHARKHAND कोल्हान में है सबसे बड़ी लड़ाई, PM ने संभाली कमान
भाजपा गठबंधन के लिए कोल्हान बड़ी चुनौती की तरह है। हवा का रुख बता रहा कि राज्य के इसी हिस्से में सबसे तीखी लड़ाई लड़ी जाएगी। ऐसा इसलिए कि कोल्हान का रुख ही तय कर देता है कि किसकी सत्ता आएगी, किसकी जाएगी। 2019 का विधानसभा चुनाव नजीर है। कोल्हान में NDA का खाता नहीं खुला तो सरकार चली गई। सत्ता के दावेदार दोनों गठबंधनों को कोल्हान की अहमियत का एहसास है।
चाईबासा में होने वाली सभा से मोदी आदिवासी वोटरों के साथ ही कुर्मी और अन्य पिछड़ा वर्ग के वोटरों को साधने का प्रयास करेंगे। कोल्हान की 14 सीटों पर औसतन 20 से 25 फीसदी वोटर आदिवासी हैं। इसके साथ ही ईचागढ़, जुगसलाई समेत कई सीटों पर कुर्मी वोटर्स की संख्या 15 से 18 फीसदी के करीब है। यह संख्या भी निर्णायक होती है।