GODDA गोड्डा में दर्दनाक सड़क हादसा

GODDA

GODDA गोड्डा में दर्दनाक सड़क हादसा

GODDA शादी के तीन महीने बाद युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

GODDA
GODDA

गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना बोआरीजोर-ललमटिया मुख्य पथ पर तलबड़िया के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पल्सर बाइक पर सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

JHARKHAND महिलाओं ने चलाई रांची-टोरी मेमू ट्रेन

मृतक की पहचान 30 वर्षीय बालो बेसरा, पिता पटवारी बेसरा, निवासी बोआरीजोर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। घटना के समय वह बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बोआरीजोर थाना पुलिस को जानकारी दी।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DNAoMwOyKMq/?hl=en

सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमॉर्टम

सूचना पाकर थाना प्रभारी ध्रुव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया और आगे की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोआरीजोर ले जाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील किस्कू ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया।

तीन महीने पहले हुई थी शादी

https://www.facebook.com/share/1AaX96zpPQ/

मिली जानकारी के अनुसार, बालो बेसरा की शादी महज तीन महीने पहले ही बोआरीजोर थाना क्षेत्र के खिजुरिया गांव में हुई थी। वह कोल्लुहा मेला देखने गया था। मेला खत्म होने के बाद वह वापस अपने ससुराल खिजुरिया लौट रहा था। इसी दौरान तलबड़िया के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक सामने से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य पथ पर रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, वहीं सड़क पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से जोखिम और बढ़ जाता है। इस हादसे ने नवविवाहिता पत्नी समेत परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1954426066111541560

वाहन और चालक को पहचानने में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन का सुराग मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मृतक ने हेलमेट पहना होता तो संभव है उसकी जान बच सकती थी।

 

झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस 14 व 16 को रद्द

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *