DHANBAD धनबाद में बड़ी चोरी

DHANBAD

DHANBAD धनबाद में बड़ी चोरी

DHANBAD दिल्ली गए परिवार के बंद घर से 15 लाख के गहने-बर्तन उड़ाए, CCTV-DVR तक ले उड़े चोर

DHANBAD
DHANBAD

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के गांधी नगर में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन और अन्य कीमती सामान समेत करीब 13 से 15 लाख रुपए का माल उड़ा लिया। घटना के समय घर के मालिक भोला सिंह दिल्ली में दिल का इलाज कराने गए थे, जबकि उनका छोटा बेटा रांची में चाचा के इलाज के लिए गया हुआ था।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DNK_4LsRhCs/

जानकारी के मुताबिक भोला सिंह के चाचा को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया था। इसी कारण उनका छोटा बेटा भी रांची चला गया। जब भोला सिंह घर लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। जांच में पता चला कि घर से सोने-चांदी के आभूषण और पीतल के बर्तन चोरी हो गए हैं।

पीड़ित के दामाद अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने घर में लगे CCTV कैमरों को तोड़ दिया और DVR मशीन भी अपने साथ ले गए ताकि फुटेज नष्ट हो जाए। उन्होंने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि घर सड़क किनारे है, जहां से रोजाना पुलिस पेट्रोलिंग करती है, फिर भी इतनी बड़ी वारदात हो गई। चोरी की सूचना डायल 100 पर दी गई और धनसार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई।

https://www.facebook.com/share/16vB1YtHMx/

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त होते ही टीम को कार्रवाई में लगाया गया है। पुलिस को संदेह है कि हाल ही में जेल से बाहर आए विवेक मंडल और विकास चोरा इस वारदात में शामिल हो सकते हैं। दोनों इससे पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं और रिहा होने के बाद इलाके में दो और चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1954426066111541560

इस वारदात के बाद गांधी नगर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं और पुलिस से गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा और चोरी का सामान बरामद किया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोग चाहते हैं कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

DHANBAD
DHANBAD

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *