DELHI 4 राज्यों में 5 विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग
गुजरात की विसादवर में AAP, कडी में भाजपा आगे पंजाब में आप
केरल में कांग्रेस, बंगाल में TMC को बढ़त

DELHI- राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आज आने हैं। सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। पहले एक घंटे बैलट वोट की गिनती हुई। इसके बाद सुबह 9 बजे से EVM की गिनती जारी है। गुजरात की कडी में भाजपा और विसावदर सीट पर AAP ने बढ़त बना रखी है।
उधर पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर आप उम्मीदवार आगे है। इसके अलावा, केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट, पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर TMC आगे चल रही है है। पांचों सीटों पर 19 जून को वोटिंग हुई थी।
