DELHI शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार कल

DELHI

DELHI शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार कल

 DELHI
DELHI

 DELHI बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली AIIMS में निधन हो गया।

वे 72 साल की थीं। छठ के गाए उनके गीत बेहद मशहूर हुए और इस पर्व के पहले ही दिन उन्होंने अंतिम सांस ली।

 DELHI
DELHI

आज (बुधवार) को इंडिगो फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया। दोपहर 12 बजे के बाद पटना में इसे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल (गुरुवार) को सुबह 8 बजे गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान का साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम 7 बजे शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

https://youtu.be/Fq5j3r3w80o

दिल्ली AIIMS ने बताया कि सेप्टिसीमिया (ब्लड इंफेक्शन) की वजह से शारदा सिन्हा की मौत हुई। 26 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था। 3 नवंबर को हालत में सुधार होने पर प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया। लेकिन 4 नवंबर की शाम उनका ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा, इसके बाद से वे वेंटिलेटर पर थीं।

शारदा के निधन पर पीएम मोदी ने कहा- उनके (शारदा) गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। महापर्व छठ से जुड़े उनके गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialiv

https://www.instagram.com/chanakynews/?hl=en

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *