CHATARPUR सर्वस्व न्योछावर करके इनके खिलाफ आंदोलन किया

CHATARPUR

CHATARPUR सर्वस्व न्योछावर करके इनके खिलाफ आंदोलन किया

CHATARPUR
CHATARPUR

CHATARPUR  झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य चन्दन प्रकाश सिन्हा ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन पर उनसे मिलकर बूके देकर बधाई दिया एवं ईश्वर से गुरु जी के लंबी उम्र की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।मौके पर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि आदरणीय गुरुजी झारखंड के धरोहर हैं और तमाम आंदोलन कारियों के लिए हमेशा से अनुकरणीय और मार्गदर्शन रहे हैं। जिस समय झारखंड की जनता सूदखोरों एवं दलालों से त्रस्त थी तब गुरु जी ने अपना सर्वस्व न्योछावर करके इनके खिलाफ आंदोलन किया और लोगों को इस प्रथा से मुक्ति दिलाई। गरीबों के हक अधिकार के लिए इन्होंने केंद्र में मंत्री पद एवं झारखंड के सत्ता तक को त्यागना स्वीकार किया लेकिन गरीब गुरबों की आवाज को दबने नहीं दिया। इन्हीं के बलिदान का देन है कि झारखंड के विगत विधानसभा चुनाव में लाख तिकड़ी के बावजूद भाजपा औंधे मुंह गिर गया और महागठबंधन को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ। मौके पर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि आदरणीय गुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि बाबा को दिर्घायु करें ताकि हम सभी को इनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होता रहे।

BOKARO मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना के तहत हेमंत सोरेन ने दी बड़ी सौगात

JHARKHAND बालू उठाव को लेकर लोक सुनवाई का आयोजन

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *