AHMEDABAD प्लेन क्रैश- 26 दिन बाद आई शुरुआती जांच रिपोर्ट

AHMEDABAD

AHMEDABAD प्लेन क्रैश- 26 दिन बाद आई शुरुआती जांच रिपोर्ट

AAIB ने सरकार को सौंपी, फाइनल रिपोर्ट में 3 महीने लगेंगे

AHMEDABAD
AHMEDABAD

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अहमदाबाद विमान हादसे के 26 दिन बाद प्राइमरी जांच रिपोर्ट मंगलवार को केंद्र सरकार को सौंपी। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, प्राइमरी रिपोर्ट शुरुआती जांच में मिले सबूतों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तैयार की गई है।

इससे पहले 28 जून को केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया था कि विमान हादसे की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है, जिसमें साजिश (सैबोटाज) की संभावना को भी खंगाला जा रहा है। वहीं, 3 महीने में विस्तृत जांच रिपोर्ट आ सकती है।

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। इसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। सिर्फ एक यात्री इस हादसे में जिंदा बचा है।

AHMEDABAD
AHMEDABAD

https://youtu.be/9gPS-Jpe9pk

PRAYAGRAJ मोदी ने महाकुंभ के लिए कलश स्थापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *