अयोध्या (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने सपा पर तीखे शब्दों में आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान कारसेवकों पर गोलियां चलीं, उनके हाथ रामभक्तों के खून से रंगे हैं। सीएम योगी ने कहा, सपाइयों को विवादित ढांचा प्यारा था, मगर राम भक्तों ने उसे नेस्तनाबूद कर दिया। अगर सपा का सारा कच्चा-चिट्ठा सामने आ जाए तो ये मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए योगी ने कहा, जितने भी अपराध में लिप्त माफिया हैं, वे सभी इनके चचा जान थे। माफिया के आगे नाक रगड़ने वाले आज साधु-संतों को माफिया कहते हैं। योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते हुए कहा, जैसे कुत्ते की दुम सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के गुंडे सीधे नहीं हो सकते। इनसे लड़कर ही उन्हें सीधा किया जा सकता है और यही काम हमारी सरकार कर रही है। विकास परियोजनाओं का लोकार्पण: सीएम योगी ने अयोध्या के मिल्कीपुर में 1000 करोड़ से अधिक की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सपा सरकार गरीबों के भोजन को लूटती थी और माफिया को संरक्षण देती थी। अब उनकी सरकार ने माफिया और गुंडों पर कड़ी कार्रवाई की है, जिससे वे परेशान हैं। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में दीप जलाने का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, जब अयोध्या में दीप जलते हैं तो सपा मुखिया और पाकिस्तान दोनों को परेशानी होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जय श्री राम के नारे के साथ अपने भाषण को समाप्त किया।
Related Posts
basti सड़क सुरक्षा पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन जीजीआईसी बस्ती में किया गया-
basti सड़क सुरक्षा पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन जीजीआईसी बस्ती में किया गया- https://chanakyaworldtv.com/ https://chankyanewsindia.com/ https://x.com/CRajsthan20377 https://www.facebook.com/profile.php?id=61566915786480 रिपोट: शिव प्रकाश चौबे रिपोर्टर: भानपुर- बस्ती U.P. बस्ती- सड़क सुरक्षा पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन जीजीआईसी इंटर कॉलेज में किया गया। अपर जिलाधिकारी बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा आरटीओ की उपस्थिति में विद्यालय […]
uttar pardesh 27 अक्तूबर तक ट्रेनों के संचालन के स्थगित,बस से सफर करना हुआ महंगा
uttar pardesh 85 रुपये में होने वाला लखनऊ का सफर अब लोगों को 250 रुपये में करना पड़ रहा है। ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। करवा व दीपावली त्योहार पर कारोबार के सिलसिले में व्यापारियों को बाहर जाना पड़ता है। https://chanakyaworldtv.com/ https://chankyanewsindia.com/ https://x.com/CRajsthan20377 https://www.facebook.com/profile.php?id=61566915786480 बलरामपुर 27 अक्तूबर तक […]
